logo

पाकुड़ में महिला के साथ रेप का प्रयास, जंगल में उठा ले गए 3 लड़के; 2 आरोपी पकड़ाए

rape36.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पाकुड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला के साथ 3 लड़कों ने रेप का प्रयास किया है। हालांकि, इन लड़कों के गलत इरादे कामयाब नहीं हो पाए। महिला की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने 2 लड़कों को बंधक बना लिया, जिसके बाद पुलिस ने बंधक युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बहरहाल, मौके का फायदा उठाकर एक आरोपी भाग निकला। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। 

एक आरोपी है फरार
मिली जानकारी के अनुसार, काशीला गांव में एक मेला का आयोजन हुआ था। इसे देखने पीड़ित महिला अपने पति के साथ आई थी। लेकिन इसी बीच देर रात 3 युवक जबरन महिला को दुष्कर्म करने की नियत से उठाकर जंगल की तरफ ले गए। मगर, मेले में घूमने आए अन्य लोगों ने महिला के चिल्लाने की आवाज सुन ली। उन्होंने जब महिला के साथ छेड़खानी करते हुए युवकों को देखा, तो उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इसमें 2 युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा, जबकि एक युवक भागने में सफल रहा। आरोपियों को बनाया बंधक
वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी युवकों को बंधक बना लिया। उनकी पहचान काशीला गांव के रहने वाले विकास तुरी और कालिदासपुर गांव निवासी दिलीप भंडारी के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही रविवार को मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। दलबल के साथ पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाया, फिर बंधक बनाए दोनों युवक को छुड़ाकर थाना लाया गया। 

दर्ज हुआ केस
बता दें कि इस मामले में पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन देकर 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। युवकों के खिलाफ कांड संख्या 241/24 दर्ज किया गया है। वहीं, थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Tags - Attempt to Rape Pakur News Crime News Molestation 2 arrested Jharkhand News